Type Here to Get Search Results !

खिरहनी, आधारकाप क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकानों पर दबिश राजस्व व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, लाखों रूपये का महुआ लाहन व शराब की नष्ट




कटनी (14 मार्च)- होली पर्व से पूर्व अवैध रूप से शराब बनाने वालों के ठिकानों पर संयुक्त दल बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में राजस्व व पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी व आधारकाप क्षेत्र में सहायक कलेक्टर अंजली रमेश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ठिकानों पर दबिश दी गई। मौके पर टीम ने लगभग 8000 लीटर महुआ लाहन व 300 लीटर शराब जब्त की। जिसका नमूना लेते हुए उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। नष्ट कराए गए महुआ लाहन व शराब की अनुमानित कीमत 6.5 लाख रूपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम कटनी प्रिया चंद्रावतसीएसपी शालिनी परस्तेतहसीलदार नगर संदीप श्रीवास्तवकोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह सहित पुलिस बल शामिल था।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.