जबलपुर। छात्र राजनीति से देश के सियासी क्षितिज पर छाए रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता और महाकोशल के केंद्र में रहने वाले मोदी सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल के एक बुलावे पर शहर के तमाम पुराने छात्र नेताओं सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यापारिक संगठनों के जाने-माने पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के चुनिंदा पदाधिकारी और शहर के पत्रकार जगत की जानी-मानी हस्तियां होली मिलन में जुटीं। प्रहलाद पटैल जहां एक-एक आमंत्रित व्यक्ति से अपने चिर-परिचित अंदाज में मिले, वहीं राजनीतिक बंधनों से परे आयोजन में जुटे नेता-छात्रनेता और गणमान्य व्यक्ति केंद्रीय मंत्री के ‘नॉन पॉलिटिकल’ होली मिलन में ‘सियासी ठिठोली’ भी करते रहे। यहां आत्मीय संबंधों के रंग से सराबोर होली मिलन के सियासी मायने निकालने वाले भी कम नहीं रहे। कांग्रेस दिग्गज कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा में सियासी ताल ठोकने वाले प्रहलाद सिंह पटैल सूबे के अकेले नेता हैं जो सिवनी, बालाघाट और दमोह में दो बार सांसद निर्वाचित होने और केंद्र सरकार में दो बार मंत्री बनने का रिकार्ड कायम कर चुके हैं। अपनी ‘कर्मभूमि’ जबलपुर में घर बसाने के साथ ही वे महाकोशल अंचल के हर इलाके में पैठ बनाए हैं, यही कारण था कि होटल शॉ एलिजे में आयोजित कार्यक्रम में ‘शार्ट नोटिस’ पर तमाम हस्तियां जुटीं।
संस्कारधानी के हर वर्ग की भागीदारी रही
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, विधायक विनय सक्सेना, भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व मेयर प्रभात साहू, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जगत बहादुर अन्न, पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्विनी त्रिवेदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनोद मिश्र,
सुरेंद्र राठौर, पूर्व कुलपति एस पी गौतम, प्रोफेसर प्रकाश दुबे, अतुल श्रीवास्तव, रामकुमार गुप्ता, डॉ.गजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ छात्र नेताओं में वीरेंद्र चौबे, डा. आलोक चन्सोरिया, आलोक मिश्र, सुखदेव यादव,कमल भल्ला, राकेश अयाची, आलोक जैन, राज अवस्थी, रमेश चौधरी, रवींद्र दुबे, इसरत अली, काशीनाथ, अरु ण पांडेय, श्याम विश्वकर्मा, मुकेश यादव, उमेश त्रिपाठी, अमरनाथ मुखर्जी, तिलकराज यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, अन्शुमान शुक्ला, अचल सिंह गौर, विजय जायसवाल, मुकेश राठौर, डॉ कमलेश मिश्र, व्यापारिक संगठनों से महाकोशल चेम्बर आफ कामर्स से रवि गुप्ता, अखिल मिश्र, जबलपुर चेम्बर आफ कामर्स से प्रेम दुबे, गुंजन कला सदन के प्रतिनिधि प्रतुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता शेलेंद्र वर्मा, नरेंद्र जैन, डी के जैन, डॉ बसंत मिश्र,भारतीय किसान संघ से प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल ,राघवेंद्र पटेल सहित पत्रकार जगत की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।