Type Here to Get Search Results !

पनागर में यादव व साहू परिवार में गुटीय संघर्ष, जमकर चले हथियार-लाठी

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

 जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर में शुक्रवार को यादव और साहू परिवार का गुटीय संघर्ष हो गया। मामूली विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-रॉड व तलवार से हमला कर पत्थरबाजी कर दी। हमले में हेतराम साहू व मुन्ना लाल यादव के परिवार के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट, बलवा व जान से मारने की धमकी का अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। 

      पनागर पुलिस ने बताया कि ग्राम छतरपुर निवासी 38 वर्षीय जागेश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह खेती किसानी का काम करता है। धुरेड़ी की रात करीब 10:30 बजे अपने रिश्ते के भाई हेतराम साहू के घर के आंगन में बैठा था, तभी गांव के अमित राय ,इंद्र लाल यादव, आनंद यादव, मुन्नालाल यादव, दीपक यादव, गगन गोलू यादव, सोनू यादव, मन्नू यादव आदि आए और जागेश्वर के घर के सामने खड़े होकर मुझसे गाली गलौज करने लगे। जागेश्वर का घर हेतराम साहू के घर के सामने हैं,सभी हाथ में डंडा,तलवार और ईंट लिए हुए थे। आरोपी पत्थर फेंककर मारने लगे इतने में ही मेरे बड़े पापा गेंदलाल लाल साहू, रिश्ते का भाई कामता साहू, संतोष साहू, मन्नू साहू ,चाचा होरीलाल, मामा सुकू साहू , भतीजा सुरेंद्र साहू , हम सभी बाहर निकले तो अमित राय ने मेरे भाई मन्नू साहू को बाई आंख के ऊपर तलवार से मार दी, जिससे मन्नू साहू को खून निकलने लगा। हम लोग जब बीच बचाव करने लगे तो इंदल लाल यादव, आनंद यादव, मुन्नालाल यादव ,दीपक यादव ,गगन उर्फ गोलू यादव , सोनू यादव ,मन्नू यादव आदि सभी ने एक राय होकर पथराव कर दिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों के हमले में सुरेंद्र साहू को दाहिने हाथ में चोट लगी है। गेंदालाल साहू को बाएं हाथ में एवं सिर में चोट लगी है। कामता साहू के सर में चोट लगी है, हीरालाल को दाहिने पैर में घुटने के नीचे चोट लगी है। सुकू साहू को दाहिने पैर में घुटने और माथे में चोट लगी है। संतोष साहू के हाथ में एवं पैर में चोट लगी है। शोर शराबा की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट बलवा एवं अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

 इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष की ओर से मुन्नालाल यादव ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दूसरी पक्ष के लोगों द्वारा की गई मारपीट में उसके पक्ष के भी करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है पुलिस ने मुन्ना लाल यादव की रिपोर्ट पर आरोपी सुरेंद्र साहू, गेंदा लाल साहू, कामता साहू, मन्नू साहू ,होरी लाल साहू ,सुकू साहू, संतोष साहू, जयंत साहू ,जागेश्वर साहू ,दयाल साहू के खिलाफ मारपीट बलवा एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.