Type Here to Get Search Results !

गंदे पानी का नाला फूटा, सीधे नर्मदा में जाकर कर रहा मैला, वायरल वीडियो से खलबली

खारीघाट शिवपंचायतन मंदिर के पास श्रद्धालुओं में भगदड़ 

जबलपुर। पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट ग्वारीघाट के खारीघाट शिवपंचायतन मंदिर के आसपास घाट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां गंदे नाले का पानी उफना कर तट पर आया और नर्मदा में मिलता जा रहा है। बताया जा रहा है कि विगत 8 फरवरी नर्मदा जन्मोत्सव के मद्देनजर यहां प्रशासन द्वारा नाला बंद कराया गया था। यही नाला अचानक खुल जाने से यहां हालात ऐसे हो गए। इसका नतीजा यह रहा कि गंदा पानी और बदबू से खारीघाट-ग्वारीघाट और उससे जुड़ी नालियां उफना गई। हालात यह हो गए कि यहां मुंडन-पूजन-अर्चन और पितृों का तर्पण करने आए परिजन यहां-वहां दौड़ते नजर आए।

 जिम्मेदारों में शामिल कोई नहीं पहुंचा हालात देखने

साथ ही लम्बे समय तक किसी प्रकार किसी जिम्मेदार के संज्ञान नहीं लेने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों ने वीडियो बना कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नाला बंद कराने के बाद उसकी मजबूती चेक नहीं की इसके कारण यह हालत हो गई। बता दें कि यहां पहले से गंदे नाले और सीवरेज का पानी नर्मदाजी में मिल रहा है। हालांकि इस बावद शासन-प्रशासन अनेक दावे कर चुका है लेकिन हालत यह है कि आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक वहां नाले के पानी का बहाव जारी है और शासन-प्रशासन से कोई जिम्मेदार यहां नहीं पहुंचा। 

आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई 

 उल्लेखनीय है कि नर्मदा में मिल रहे गंदे नालों का पानी अनेक बार मुद्दा बन सुर्खियों में छाया रहता है। शासन-प्रशासन द्वारा भी इस दिशा में उपचार के दावे किए जाते रहते हैं, लेकिन हकीकत में आज भी नर्मदा में गंदे नालों का मिलना अनवरत जारी है। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार की सुबह हुआ यह घटनाक्रम है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.