Type Here to Get Search Results !

संस्कारधानी का नाम रोशन करने वाली इशिता विश्वकर्मा का हुआ भव्य स्वागत

निकाली गई रैली, की गई वोटिंग की अपील, सोनी टीवी की टीम भी पहुंची 

जबलपुर जबलपुर। सोनी टीवी के प्रोग्रोम इंडियाज गॉट टैलेन्ट में संस्कारधानी जबलपुर की बेटी इशिता विश्वकर्मा अब देश-दुनिया में अपना व शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, इंडियाज गॉट टैलेन्ट के टॉप 10 में पहुंची इशिता विश्वकर्मा का करीब दो से तीन माह बाद अपनी जन्मभूमि में आगमन हुआ। संस्कारधानीवासियों ने उसका स्वागत कर रैली निकाली। इस दौरान सोनी टीवी की टीम भी रिकॉर्डिंग के लिए इशिता विश्वकर्मा के साथ मुम्बई से जबलपुर पहुंची, जो इशिता की जबलपुर की हर एक एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर रही है। मंगलवार की दोपहर इशिता विश्वकर्मा अपनी जन्मभूमि में आते साथ ही सांई मंदिर सिविल लाईन में पूजन-अर्चना की, जहां भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल ने इशिता का अभिनंदन किया। उसके बाद कलाकारों, राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधयों, सामाजिकबंधुओं, समाजसेवियों, नागरिकों आदि की उपिस्थति में रैली निकाली गई। यह रैली सिविल लाईन सांई मंदिर होते हुए इंदिरा मार्केट, मालगोदाम चौक, कलेक्ट्रेट चौक, घंटाघर, करमचंद चौक, मालवीय चौक होते हुए रानीताल हनुमान मंदिर पर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। जिसके बाद इशिता अपने निवास रानीताल पहुंची। इस दौरान इशिता विश्वकर्मा का जगह-जगह स्वागत हुआ और उन्होंने सभी से सोनी लिव एप डाउनलोड कर शहर की बेटी को फाईनल में पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक वोट करने की भी अपील की।

 टॉप 10 में कॉन्टेस्ट पर पहुंची है जबलपुर की इशिता

 इशिता विश्वकर्मा टॉप 10 कोन्टेस्ट में पहुंची है, जिसके लिए सभी को सोनी लिव एप डाउनलोड करके वोटिंग भी करने की अपील की गई। वहीं सोशल मीडिया में भी इशिता के उपलिब्ध को लेकर कॉफी क्र ेज देखा जा रहा है, जबलपुर के अधिकांश नागरिकों के द्वारा शहर की बेटी के लिए वोटिंग करने की अपील की जा रही है।

 बुधवार को इशिता के साथ पापा के कोट थीम पर कार्यक्रम

इशिता विश्वकर्मा के लिए बुधवार सुबह 10 बजे भंवरताल उद्यान में सम्मान का कार्यक्र म आयोजन सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किया गया। जिसके बाद करीब 11:30 से 12 बजे के आसपास इशिता विश्वकर्मा मानुकवर बाई कॉलेज पहुंचेगी। जहां पर वहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्रएं इशिता का स्वागत करेंगी। इस दौरान समस्त छात्रएं अपने-अपने पापा का कोर्ट पहन कर आएंगी और सभी इशिता की तरह बनने का संकल्प लेंगगी। इशिता विश्वकर्मा भी अपने पापा के कोर्ट को पहन सभी को निरंतर अपनी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देंगी। मानुकवर बाई कॉलेज में पापा के कोर्ट वाली थीम पर कार्यक्र म आयोजित होगा। जिसके बाद संक्षिप्त रैली मानुकुवर बाई कॉलेज से होते हुए शास्त्नी ब्रिज व गोरखपुर तक जाएगी। फिर इशिता विश्वकर्मा परिवार के साथ 31 मार्च को सुबह की फ्लाईट से मुम्बई के लिए प्रस्थान करेंगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.