Type Here to Get Search Results !

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर,बैलगाड़ी पर निकले सिलेंडर लेकर

पीसीसी के निर्देश पर सभी ब्लाकों में किया प्रदर्शन 

जबलपुर । कांग्रेस ने कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस ने बैलगाड़ी यात्र निकालकर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने और रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने से आम आदमी की परेशानी बताते हुए पोस्टर लेकर सड़क पर यात्र निकाली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत जबलपुर के सभी 13 ब्लाकों में विरोध यात्र निकाली। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में कांग्रेस की सरकार के दौरान पेट्रोल की कीमत 68 रु पए और डीजल की कीमत 62 रु पए थी। वहीं अब पेट्रोल-डीजल की कीमत 114 रु पए व गैस सिलेंडर की कीमत 1 हजार के पार जा चुकी है। देश की जनता से 8 साल में पेट्रोल-डीजल और गैस के टैक्स के रूप में मोदी-शिवराज सरकार ने 26 लाख करोड़ रु पए लिए है। भाजपा को आम जनता पर 26 लाख करोड़ रु पए के बोझ का जवाब देना चाहिए। यह पैसे किस उद्योगपति को दिए या भाजपा के नेताओं ने रख लिए। इसका जवाब जनता मांग रही हैं। कांग्रेस ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को पेट्रोल-डीजल में वेट घटा कर जनता को राहत देनी चाहिए। जिससे आम जनता को राहत मिल सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवादल प्रमुख सतीश तिवारी, प्रदेश के सह प्रभारी झल्लेलाल जैन, अमरीश मिश्र,अभिषेक यादव, गुड्डू नबी, मनोज नामदेव, कपिल श्रीवास्तव,अरुण पवार, महिला कांग्रेस नेता इंदिरा पाठक तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.