Type Here to Get Search Results !

बरगी की बड़ादेव सूक्ष्म उद्हन सिंचाई परियोजना का मामला विधानसभा में गूंजा

नर्मदा तट पर प्यासे बैठे हैं 103 गांव के किसान, किसान कर रहे आंदोलन 

जबलपुर। बरगी विधानसभा क्षेत्र में बड़ादेव सूक्ष्म-लघु उद्हन सिंचाई परियोजना को लम्बित रखे जाने शासन-प्रशासन के रवैऐ पर विधायक संजय यादव ने विधानसभा में मंत्री सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षण कराया। चूंकि इलाके में विगत कई दिनों से किसान आंदोलित हैं और पीने के पानी सहित अन्य समस्याओं का बोलबाला है। इसलिए शासन-प्रशासन से अनेक पत्रचार,धरना-प्रदर्शन और अधिकारियों द्वारा स्पॉट पर आ कर दिए गए आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होती देख विधानसभा में इस पर जवाब मांगा गया। मामला नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा बड़ादेव सूक्ष्म उद्हन सिंचाई परियोजना का है। विधायक संजय यादव का कहना है कि बरगी विधानसभा में पुण्य सलिला मां नर्मदा पर बरगी बांध बना हुआ है। इसके बाद भी भौगोलिक रुप से ऊंचाई पर स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र विगत चालीस साल से सिंचाई से ही वंचित है। बरगी-चरगवां क्षेत्र के किसानों के पास सिंचाई के साधन ही उपलब्ध नहीं है। यह क्षेत्र सूखा प्रभावित भी है। इसके चलते नर्मदा घाटी विकास विभाग ने सव्रे कर बड़ादेव सूक्ष्म उद्हन सिंचाई परियोजना की डीपीआर बना कर राज्य शासन के समक्ष भोपाल भेज दी। इसमें तीन अन्य योजनाओं को भी जोड़ा गया। इससे 103 गांव और 72864 किसान लाभान्वित होंगे और 28500 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल जाएगी। शासन की इस महत्वपूर्ण परियोजना को आज तक अटका कर रखा गया है। नर्मदा तट पर बैठे किसान विगत दो सप्ताह से अधिक समय से आंदोलनरत हैं और सरकार और जिम्मेदारों को आज तक लेना-देना नहीं है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.