केंद्रीय मंत्री ने जबलपुर चेम्बर ऑफ कामर्स के मंच किया सम्मानित
जबलपुर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों और व्यापारियों के प्रोडक्ट को देश-विदेश तक पहुंचाने और उसकी ब्रांडिंग करने में मदद करेगी और बजट में इसका प्रावधान किया है। उन्होने कहा कि शहर में उद्योग की असीम संभावनाएं हैं इसलिए सब आगे आएं। प्रहलाद सिंह पटैल ने यह बात जबलपुर चेम्बर ऑफ कामर्स के युवा उद्यमी सम्मान समारोह में कही। उन्होने कहा कि उत्पादन के बाद युवाओं को प्रोसेसिंग करने की भी आवश्यकता है। बिना प्रोसेसिंग के आगे नहीं बढ़ा जा सकता। युवाओं को प्रोसेसिंग पर भी फोकस करना होगा। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा नए उद्यमी को आगे बढ़ने के लिए नए प्लेटफार्म, नई योजना और नए मंच की आवश्यकता होती है।
सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं हो सकता
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा उद्यमी को ये मंच जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिया, यह अच्छी व नई पहल है। कच्चा माल और खरीददार होने के बाद भी यदि प्रोसेसिंग करने वाले नहीं हैं, तो ऊंचाइयों को नहीं छुआ जा सकता। ईमानदार व सफल व्यापारियों का सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्र म के दौरान केंद्र की नीतियों के बारे उन्होने विस्तार से बताया और कहा कि उद्योगपतियों को आगे आना चाहिए्र ,सब कुछ सरकार के भरोसे नहीं हो सकता। कोविड के दौरान प्रधानमंत्नी के नेतृत्व में पीएलआई स्कीम को लाया गया। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रलय में स्कीम के तहत इस वर्ष 11 सौ करोड़ रु पए दिए गए। जिससे मंत्रलय का बजट 137 प्रतिशत बढ़ा हैं। इस स्कीम के तहत व्यापारी व उद्योगपति देश के बाहर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। इस दौरान सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर जबलपुर को अलग पहचान दिलाने मांग की।
चेम्बर के मंच से युवा उद्यमी हुए सम्मानित
जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंच से ऐसे युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिन्होने स्टार्टअप व अपने बूते पर सफलता हासिल की। समारोह में विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। जिसमें उच्च शिक्षा क्षेत्र में युवा उद्यमी कीर्ति वर्मा, मेडिकल फार्मा क्षेत्र में राजेश नंदवानी, आईटी क्षेत्र में दामिनी अग्रवाल, फर्नीचर क्षेत्र में मोहम्मद अल्ताफ, व कृषि क्षेत्र में दुर्गेश पटैल आदि को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पूर्व मुख्य सचिव उदय वर्मा, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, चेंबर के अध्यक्ष कमल ग्रोवर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम दुबे, उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, उद्योगपति कैलाश गुप्ता, बलदीप सैनी, नरेंद्रर सिंह पांधे, पंकज माहेश्वरी, शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे।