Type Here to Get Search Results !

माह की प्रथम टीएल बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों को होगा पीपीओ का वितरण

कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला पेंशन अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक माह की प्रथम टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण करायें। सेवानिवृत्त शासकीय सेवक जिस विभाग का कर्मचारी होगा उसके कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि वह सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को पीपीओ प्राप्त करने के लिए माह की प्रथम टीएल बैठक में उपस्थित करायें और उनके लिए शाल एवं श्रीफल का इंतजाम करें। जिला पेंशन अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी कि वे चालू माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पीपीओ तैयार कर अगले माह की प्रथम टीएल बैठक में अनिवार्य रूप से वितरण करायें।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.