मंदसौर 21 मार्च 22/ मंदसौर तहसीलदार श्री मुकेश सोनी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में भू-माफिया अभियान के अंतर्गत ग्राम भुन्या खेड़ी में प्रशासन ने लगभग 80 करोड़ की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। नीमच हाइवे रोड पर स्थित सर्वे नंबर 413 शासकीय भूमि पर रसूखदार लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। इस अतिक्रमण को हटाया गया तथा भूमि को शासन के कब्जे में ली गई। उक्त भूमि पर सात से आठ लोगों का अवैध कब्जा था। जिस पर सुनवाई के पश्चात अतिक्रमण हटाया गया। भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 80 करोड़ है। उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के पश्चात इस भूमि का उपयोग शासन के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के लिए किया जाएगा। जिससे इसका लाभ जनता को मिल सके। कार्यवाही के दौरान मंदसौर एसडीएम श्री बिहारी सिंह सहित पुलिस प्रशासन, ग्रामीण जन एवं पत्रकार मौजूद थे।
Breaking News
Loading...

.jpeg)
.jpeg)