Type Here to Get Search Results !

बेलबाग में मामा ने रिश्ता किया कलंकित,सिविल लाइंस में सरेराह पुरानी गर्ल फेंड को छेड़ा

पीड़ित युवतियों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज 

जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुरानी गर्ल फ्रेंड को युवक ने सरेराह छेड़ा और अपमानित कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। बेलबाग थाना क्षेत्र में मामा ने रिश्ता कलंकित कर सगी भांजी के साथ बलात्कार किया। 19 वर्षीय शादीशुदा भांजी ने पति के साथ पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी मामा की तलाश कर रही है। सिविल लाइंन पुलिस ने बताया कि सदर निवासी 24 वषीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंशुल नामदेव को पहले से जानती है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग रहा। अंशुल की हरकतों के कारण उसने संबंध तोड़ दिए, लेकिन वह पीछा नहीं छोड़ रहा था। गत दिवस वह घर से पैदल जा रही थी तभी अंशुल ने एम्पायर टाकीज के पास उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने जातिगत रूप से अपमानित कर धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

ससुराल जाकर आपबीती सुनाई, फिर थाने पहुंची 

19 वर्षीय शादी शुदा लड़की ने बेलबाग पुलिस को बताया कि वह बीते माह मायके आई थी और किचिन में काम कर रही थी तभी उसका मामा आया और बात करने के बहाने कमरे में ले गया। मामा ने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता कुछ दिन चुप रही और ससुराल जाने के बाद पति को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी मामा की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.