Type Here to Get Search Results !

दुश्मनी ऐसी भुनाई कि चबूतरे पर बैठे युवक को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला

बेलखेड़ा में वारदात, आरोपी के ट्रैक्टर से गिरा भाई भी घायल 

जबलपुर। बेलखेड़ा के केवलारी गांव में खेती-किसानी के लिए दूसरे गांव से आए व्यक्ति ने मामूली विवाद पर दुश्मनी ऐसी भुनाई कि चबूतरा पर बैठे युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उसके साथ बैठा युवक भी इस हादसे में घायल हो गया और घटना के बाद भागते ट्रैक्टर से आरोपी का भाई भी गिरकर घायल हो गया। युवक की मौत के बाद गांव में भारी बवाल मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

 बेलखेड़ा टीआई विजय अंभोर ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम केवलारी में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे किशन गोंड निवासी केवलारी 42 वर्ष गांव की सड़क किनारे बने चबूतरे पर बैठा हुआ था, तभी तेज रफ्तार से ट्रेक्टर चलाते हुए चालक पनवेंद्र लोधी ने चबूतरे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में किशन गोंड की मौके पर मौत हो गई। किशन की मौत होने के गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने कहा, कि पनवेंद्र ने जान-बूझकर चबूतरे में बैठे किशन पर ट्रैक्टर चढ़ाया है क्योंकि दो दिन पहले दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था जिसकी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। गांव वालों ने पुलिस को बताया, कि दोनों भाई कुआखेड़ा के रहने वाले हैं, फिलहाल खेती किसानी के लिए केवलारी में ही रह रहे थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.