Type Here to Get Search Results !

मोबाइल फोन को चाजिर्ग में लगाकर चलाते हुआ विस्फोट, हाथ के पंजे के चिथड़े उड़े

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने की सफल सजर्री 

 जबलपुर। मोबाइल फोन को चाजिर्ग में लगाकर ऑपरेट करना खतरे से खाली नहीं है। नेताजी सुभाष चंद बोस मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने एक ऐसे युवक की सजर्री कर उसकी जान बचाई, जिसका मोबाइल फोन चाजिर्ग में लगा होने के कारण उपयोग करते समय बैटरी में विस्फोट होने के कारण हाथ के पंजे के चिथड़े उड़ गए थे। युवक को अब कृतिम पंजा से जीवन काटना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक बांदा निवासी 18 वर्षीय युवक मोबाइल फोन को चाजिर्ग में लगाकर उसे चला रहा था,तभी उसकी बैटरी जोरदार विस्फोट के साथ फट गई। इससे युवक के हाथ का पंजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद उसके परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसकी सजर्री की। बताया गया कि जख्म भरने के बाद युवक के हाथ का पंजा अब कृतिम बनाया जाएगा। युवक के परिजन सजर्री करने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे थे। साथ ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि उनके बेटे ने जो गल्ती की वह कोई और न करे।

 क्या कहते हैं मेडिकल के सर्जन्स

 मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ केके पांडे ने बताया कि युवक का दांया हाथ का पंजा मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने के कारण पूरी तरह से खराब हो गया था। युवक के परजिनों को सभी स्थिति और आवश्यक जांच कराने के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। सर्जरी सफल रही, युवक अब स्वस्थ है। आगे चलकर उसके लिए इलेक्ट्रॉनिक हाथ लगाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.