Type Here to Get Search Results !

युवती को किडनेप कर बंधक बनाया, फिर शोहदे ने जबरन मांग में भर दिया सिंदूर

मांडवा बस्ती से बमुश्किल भागी युवती ने लार्डगंज पुलिस को बताई दास्तान 

जबलपुर। मांडवा बस्ती में रहने वाले एक शोहदे ने बलपूर्वक युवती का अपहरण किया और बंधक बनाते हुए जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाने का नाटक किया। उधर, युवती के परिजन तलाश में यहां-वहां भटकते रहे। राहुल उर्फ काला नाम के शोहदे ने इसके बाद युवती से बलात्कार कर जान से मारने की धमकी भी दी। 22 साल की युवती आरोपी युवक से अपने घर जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह बोलता रहा, कि मैंने शादी कर ली है, अब तुम्हें यहीं रहना होगा। 2 दिन पहले मौका पाकर भागी लड़की अपने घर पहुंची और फिर परिजनों के साथ थाना पहुंचकर राहुल की करतूत पुलिस को बताई। लार्डगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध 363, 366, 343, 376, 376 (2) (एन) का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

इमोशनल ब्लैकमेल कर बाइक पर युवती को ले गया

लार्डगंज पुलिस ने बताया, कि थाना क्षेत्र रहने वाली 22 वर्षीय लड़की को मांडवा बस्ती रामपुर का रहने वाला काला उर्फ राहुल साहू बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया, कि राहुल उर्फ काला को वह करीब 2 साल से जानती है। राहुल के साथ कई बार घूमने चली जाती थी। राहुल के साथ घूमने-फिरने की बात पर मां ने कहा, कि उस लड़के के साथ मत रहा करो, जिसके बाद राहुल से मिलना-जुलना पूर्ण रूप से बंद हो गया था। 16 मार्च को राहुल उर्फ काला श्याम बैंड वाली गली में मिला और बोला कि तू मेरे साथ चल, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, जिसकी जिम्मेदार तू होगी। ऐसा कहकर राहुल जबरदस्ती उसे अपने घर मांडवा बस्ती ले गया जहां उसने जबरन मांग में सिंदूर भर दिया और जबरदस्ती रेप किया। राहुल धमकी देते हुए जबरदस्ती अपने घर पर रखे रहा। 22 मार्च को राहुल के चंगुल से छूटकर घर वापस आने के बाद परिजनों से आपबीती बताई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.