कटनी (14 मार्च)- प्रदेश सरकार द्वारा जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान संचालित है। इसी क्रम में 14 मार्च को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता एवं बृजेश विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर जांच की गई। इस दौरान सिल्वर टॉकीज रोड पर स्थित मुन्ना खोया भण्डार से खोया सफेद, लाल खोया, मिल्क केक, सरावगी खोया भण्डार से खोया, विजय खोया भण्डार से खोया, जैन खोया भण्डार से खोया का नमूना जांच के लिये लेकर खादय परिक्षण प्रयोगशाला भेज गया है। रिपोर्ट प्राप्ति पश्चात न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी।
Breaking News
Loading...

.jpeg)