पुणो में जॉब करता था पाटन का सुमित लोधी, 2 माह पहले आया था
जबलपुर। पाटन स्थित बगदरी फॉल के पास पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई मिलने से सनसनी फैल गई। लकड़ी बीनने जंगल पहुंचे व्यक्ति ने लाश देखकर सूचना पाटन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मोबाइल फोन और कुछ कागज मिले हैं। पुलिस लव एंगल पर भी जांच कर रही है। पाटन टीआई आसिफ इकबाल ने बताया कि जंगल में लकड़ी बीनने गए एक व्यक्ति ने बगदरी फाल के पास पेड़ में एक लाश लटके होने की सूचना दी थी। पहले तो शव की पहचान नहीं हो पाई। बाद में पाटन के चौधरी मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसकी शिनाख्त सुमित लोधी पिता सीताराम निवासी सुनाचर बेलखेड़ा के रूप में की है। बताया जाता है कि सुमित लोधी पुणो की एक कपंनी में जॉब करता है। 2 माह पहले ही सुमित वापस घर आया था। पाटन में उसके नाना-नानी का घर ह
5 दिन पहले निकला था, परिजन ने सोचा पुणो चला गया होगा
सुमित 5 दिन पहले मामा के घर से निकला था। तब से उसका पता नहीं चल रहा था। पाटन टीआई के मुताबिक प्रथम दृष्टया हैंगिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पीएम के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। परिजनों ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज नहीं कराया था। मामा पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्हें लगा कि वह सुनाचर अपने गांव या पुणो चला गया होगा। सुनाचर गांव में दबी जुबान चर्चा है कि सुमित का पुणो में किसी युवती से प्रेम -प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। सभंवत: परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामा के घर से भी कोई मदद नहीं मिली, जिससे वह परेशान था। परिवार वाले उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। पुलिस इस संबंध में भी मामले की जांच करेगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल इन सब बातों की पूर्ण पुष्टि नहीं है। पुलिस ने सुमित के मोबाइल फाने को जांच में लिया है।