Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में खून की होली खेलने से नहीं माने, युवक की हत्या, विक्टोरिया पहुंचे कई घायल

जबलपुर। शहर में औसतन शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्वक होली के त्योहार में खून की होली भी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मारपीट की घटना के साथ ही सिहोरा में शुक्रवार को 28 वर्षीय युवक की पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। आपसी झगड़े और नशे में दुर्घटनाग्रस्त करीब दो दर्जन घायल विक्टोरिया अस्पताल की केजुअल्टी पहुंचे।

खितौला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 निवासी नीरज नामदेव की शराबखोरी में हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई। नीरज अपने दोस्त धर्मेद्र भूमिया, राकेश के साथ धुरेड़ी मनाने बाद शराब पी रहे थे। नीरज व धर्मेंद्र किसी बात पर उलझ गए ,तभी धक्का देने से गिरे धर्मेंद्र ने छत पर रखे पत्थर से नीरज पर हमला कर दिया।

 ने बताया की कल 18 मार्च के करीब 10:30 बजे रात वार्ड नंबर 18 निवासी 28 वर्षीय नीरज नामदेव एवं वार्ड नंबर 18 निवासी 45 वर्षी धर्मेंद्र भूमिया होली की मस्ती में चूर थे एवं छत पर बैठकर शराब खोरी कर रहे थे| इसी दौरान दोनों के बीच गाली गलौज को लेकर विवाद शुरू हो गया| जिसके बाद धर्मेंद्र ने सिल-लोढ़ा वाले पत्थर से नीरज के सिर पर हमला कर दिया। घटना में युवक लहूलुहान हो गया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.