Type Here to Get Search Results !

दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा, मुंबई में दलाल से मुलाकात कराने के बाद ठगी

हनुमानताल थाने में एफआईआर, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को अपने झांसा देकर महिला के बेटे को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ढ़ाई लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने ठगी करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि हनुमानताल निवासी 45 वर्षीय परवीन अख्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कटनी में उसकी ननद के लड़के शहनवाज उर्फ सन्नू एवं उसकी पत्नी मुस्तरी ने उसे बताया कि उसके बेटे की दुबई में नौकरी लगवा देंगे एवं तनख्वाह भी अच्छी मिलेगी। शहनवाज बोला कि मैं भी दुबई जाने वाला हूं चार-पांच लोग साथ में जाएंगे तो पैसा कम लगेगा, इसलिए आपके बच्चे राजा को भी ले जाएंगे। उसने झांसा दिया कि मुंबई के एजेंट अजमल और अरशद खान वीजा बनाकर दवाई पहुंचाते हैं। शाहनवाज ने अजमल का मोबाइल नंबर भी दिया। जिससे बात की तो उसने उन्हें मुंबई बुलाया और बोला कि दुबई में नौकरी के लिए 2 लाख लगेंगे। इसके बाद अरशद खान से भी बात हुई। बेटे की नौकरी दुबई में लगने की बात सुनकर परवीन अख्तर जालसाजों के बहकावे में आ गई और उनके कहने पर 75 हजार रुपए खाते में डाल दिए। इसके बाद आरोपियों के बुलाने पर परवीन परिजनों के साथ 15 अगस्त 2018 को हज हाउस के पास भिंडी बाजार मुंबई पहुंच गई जहां उन्हें गुलशन होटल में रुकवाया गया। दूसरे दिन ऐजेंट अजमल खान होटल आया और फ्लाइट के टिकट निकलवाने के नाम पर 50 हजार ले लिए। इसके बाद वापस नहीं आया। कुछ दिन बाद फोन आया कि मुंबई आ जाओ अजमल वापस आ गया है तुम्हारे बेटे को दुबई भेज देंगे। उसके बाद फिर से उनसे 70 हजार ले लिए। इसके बाद अन्य किस्तों में और पैसे लेते हुए करीब ढ़ाई लाख रुपए दोनों ने ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसके बेटे की न दुबई में नौकरी लगी और न ही उसे दुबई पहुंचाया गया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत हनुमानताल थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.