Type Here to Get Search Results !

जबलपुर से कोयम्बटूर जाने चलेगी स्पेशल ट्रेन, पमरे ने तय किया शेड्यूल

जबलपुर। कोयम्बटूर जाने अब स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर के साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल जोन के जबलपुर से प्रारंभ होकर नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और हरदा स्टेशनों पर रु कते हुए कोयम्बटूर तक जाएगी।

 मुख्य स्टेशन से रात 11:50 बजे होगी रवाना

पमरे के सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के मुताबिक गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर से कोयम्बटूर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 27 मई तक (9 ट्रिप) चलेगी। यह सप्ताह में हर शुक्र वार को जबलपुर स्टेशन से रात 23.50 बजे रवाना होकर अगले दिन नरसिंहपुर 00:53 बजे, गाडरवारा 01:28 बजे, पिपरिया 02:03 बजे, इटारसी 03:35 बजे, हरदा 04:45 बजे, खण्डवा 06:45 बजे और तीसरे दिन (रविवार को) 14:40 बजे कोयम्बटूर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाडी संख्या 02197 कोयम्बटूर से जबलपुर सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से 30 मई तक (09ट्रिप) सप्ताह में हर सोमवार को कोयम्बटूर स्टेशन से शाम 17.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन खण्डवा 02:37 बजे, हरदा 03:53 बजे, इटारसी 05:05 बजे, पिपरिया 06:15 बजे, गाडरवारा 06:50 बजे, नरिसंहपुर 07:23 बजे और 08:45 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन के स्टापेज तय

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में नरिसंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, कंकावली, कुदाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कुमता, मूकाम्बिका रोड बियान्दूर, कुन्दपुरा, उडुपी, मुल्की, मंगलोर जंक्शन, कसारागोड, कन्नूर, कोझीकोड, शोरानूर और पालघाट स्टेशनों पर रु केगी। इसमें 1 एसी प्रथम श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 5 एसी तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी सहित कुल 23 कोच रहेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.