Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर बोले- इंजीनियर को 10 जूते लगाओ जेल भेजो, महिला इंजी से कहा-क्या व्यापमं से फर्जी नौकरी लगी ?

शाजापुर। शहर का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता घटिया होने पर मौके पर न केवल इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाई बल्कि एक इंजीनियर को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए 10 जूते लगाकर जेल भेजने तक की बात कह दी। वे यहां भी नहीं रुके बल्कि एक महिला इंजीनियर से बोले- कि क्या व्यापमं से फर्जी नौकरी लगी है, तुम्हें इंजीनियरिंग की जरा भी नॉलेज नहीं है, किसने भेज दिया यहां। शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने यह नाराजी जताई तो निरीक्षण में साथ रहे सरकारी अमले की बोलती बंद हो गई। नागरिकों की तरफदारी और बोले-जनता को बेवकूफ समझते हो ............ शनिवार को कलेक्टर ने शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जनसुविधाओं की टोह ली। इस दौरान सीवरेज कंपनी के इंजीनियर से कहा- तुम इंजीनियर हो भी या नहीं, कहां से अर्जी-फर्जी डिग्री लेकर आ गए। तुम यहां शहर के लोगों को बेवकूफ समझते हो क्या? इसको उठाके बंद कर दो। काम नहीं कर रहा है। काम नहीं करे तो इसे 10 जूते लगाओ, यही इलाज है इसका। शहर को बर्बाद कर दिया है। इसके बाद कलेक्टर ने नगर पालिका की महिला इंजीनियर से सवाल करते हुए कहा- क्या व्यापमं से फर्जी नौकरी लगी है? तुम्हें इंजीनियरिंग का नॉलेज भी है या नहीं। दरअसल, उस सड़क निर्माण की देखरेख का जिम्मा महिला इंजीनियर के पास ही है। जेसीबी बुलाओ और अभी अतिक्र मण तोड़ो ... सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान को देखकर कलेक्टर नाराज हो गए और कहा कि ये क्या मनमानी है,आधी सड़क रोक दी। उन्हें जब पता चला कि परिमशन आवासीय मकान की है और व्यवसायिक दुकानें बन रही हैं तो उन्होने अधिकारियों से कहा कि परिमशन नहीं है तो अभी तोड़ो, जेसीबी बुलाओ। इस दौरान कलेक्टर ने शहरवासियों ने भी समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया। सीवरेज लाइन के कारण पूरे शहर की खुदाई हो चुकी है, लेकिन सीवरेज कंपनी ने कहीं भी सही ढंग से सड़कों की मरम्मत नहीं की। सड़कों के गड्ढे मिट्टी से भर दिए, इसे देखकर भी कलेक्टर भडके और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.