Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री से सम्मानित डीएसपी नेहा को इंजीनियर पति ने पीटा, एफआईआर दर्ज

दोनों के बीच विवाद, कोर्ट में चल रहा तलाक का केस

 भोपाल। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मान देने की खबरों के बीच एक खबर ये भी है कि राज्य पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में पदस्थ डीएसपी नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। नेहा पच्चीसिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। उनका पति कुणाल जोशी से पारिवारिक विवाद है और कोर्ट में तलाक का प्रकरण चल रहा है। हबीबगंज थाने में मारपीट मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।

 घर में घुसने का विवाद, पति ने की मारपीट

बताया जाता है कि डीएसपी नेहा पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। उनके निवास पर आए पति कुणाल को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और पति ने डीएसपी नेहा को धक्का देते हुए उनका सिर दीवार पर दे मारा। हालांकि डीएसपी को ज्यादा चोट नहीं आई, वहीं महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति कुणाल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। हबीबगंज टीआई भान सिंह प्रजापति ने बताया कि डीएसपी नेहा पच्चीसिया के जुडवां बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। डीएसपी नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। दोनों की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। अब कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। 

कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएसपी नेहा को मिला सम्मान

 कोरोना काल में जिम्मेदारी से काम करने पर मुख्यमंत्नी शिवराज सिंह चौहान ने डीएसपी नेहा को सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए सीएम ने नेहा को प्रशिस्त पत्र दिया था। गुना में पदस्थापना के दौरान नेहा ने महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए तीन अलग डेस्क बनाई थीं। जहां सिर्फ महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई होती थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.