Type Here to Get Search Results !

आईएएस नियाज खान बोले- देश में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं तो ट्वीट करना छोड़ दूंगा

द कश्मीर फाइल्स पर विवाद : रिएक्शन पर जल्द ही राज्य शासन का एक्शन !

 भोपाल। फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार ट्वीट करने वाले आईएएस अधिकारी नियाज खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने उनके लगातार ट्वीट को मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए जवाब तलब करने की बात कही थी। वहीं आईएएस नियाज खान का कहना है कि उन्हें नोटिस किस बात पर दिया जाएगा। नियाज खान ने कहा कि यदि देश में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है तो ट्वीट करना ही छोड़ दूंगा। उन्होने कहा कि आमिर खान असली हीरो नहीं है, मेरे हीरो सोनू सूद और नाना पाटेकर हैं। नियाज खान ने कहा कि फिल्म की कमाई निर्माता को कश्मीरी पंडितों में बांट देना चाहिए। 

राज्य शासन का जीएडी विभाग जारी करेगा नोटिस

गृह मंत्री के बयान के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुकर्जी का कहना है कि आईएस नियाज खान द्वारा सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है। डीओपीटी को भी इसकी सूचना दी जाएगी।

 आईएएस नियाज खान के ट्वीट जो चर्चा में रहे .....

 ट्वीट 1- द कश्मीर फाइल्स फिल्म ब्राम्हणों का दर्द दिखाती है। उन्हें कश्मीर में सुरक्षित रखने की अनुमति दी जाना चाहिए। फिल्म निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं। 

ट्वीट 2- फिल्म की कमाई डेढ़ सौ करोड़ तक पहुंच चुकी है। लोगों ने कश्मीरी ब्राम्हणों की भावनाओं का सम्मान किया है। मैं निर्माता का सम्मान करुंगा यदि वो सारी कमाई ब्राम्हण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके घर बनाने के लिए दे दे तो यह एक महान दान होगा।

 ट्वीट 3- वो अलग-अलग मौकों पर मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने के लिए एक किताब लिखने की सोच रहे हैं ताकि निर्माता कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बना सके। अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को देशवासियों के सामने लाया जा सके। 

ट्वीट 4- वॉलीवुड के सुपरस्टार सिर्फ पर्दे के हीरो हैं। आमिर खान पर निशाना साधते हुए उन्होने आगे लिखा कि उन्हें असली पठान हीरो पसंद है नकली हीरो नहीं। मेरे हीरो सोनू सूद और नाना पाटेकर हैं। 

गोधरा कांड, भागलपुर कांड, मुम्बई व मालेगांव ब्लास्ट पर भी बने फिल्म

 आईएएस नियाज खान ने कहा कि मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म का विरोधी नहीं हूं, लेकिन देश की अवाम में हिंसक घटनाओं पर संवेदनाएं जगाने के लिए देश के हर हिस्से में इस तरह की घटनाओं पर फिल्म बने। गोधरा कांड, भागलपुर कांड , मुंबई व मालेगांव बम क्लास्ट और गुजरात में दंगे हुए हैं। इन पर भी फि ल्म बननी चाहिए। मैने सिविल सेवा आचरण संहिता का बिलकुल उल्लंघन नहीं किया है। हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है मुङो अपनी बात कहने का अधिकार है। यदि इस पर भी सफाई मांगी जाती है तो मैं भविष्य में ट्वीट करना ही बंद कर दूंगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.