Type Here to Get Search Results !

रामबाई बोलीं-जनता के पैसों से कैबिनेट की मौज,उमा भारती के शराबबंदी का किया समर्थन

नेता-मंत्री अपने खर्च पर करते होली मिलन तो बात अलग थी 

जबलपुर । अपने बयानों और वीडियो के कारण चर्चा में रहने वाली दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक रामबाई ने कहा है कि वे उमा भारती के शराबबंदी आंदोलन का समर्थन करती हैं और जल्द ही अपने क्षेत्र में जनता के सहयोग से मुहिम शुरू करेंगी। निजी कार्य से जबलपुर आईं रामबाई ने पचमढ़ी में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के पैसों पर मौज नहीं होना चाहिए। कैबिनेट बैठक के लिए राजधानी में मंत्रलय है और वहां बैठक कर जनता का पैसा बचाया जा सकता था। बसपा विधायक रामबाई ने कहा कि मंत्रलय छोड़कर बड़े खर्च से पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक करने की वजह कुछ भी हो सकती है, बैठक भी हो गई और होली मिलन समारोह भी मना लिया। वे यह भी बोलीं कि आखिर नेता-मंत्रियों को भी एन्जॉय करने का अधिकार है, पर ये सब जनता के पैसों की बजाय खुद के खर्च पर होता तो ज्यादा अच्छा संदेश जाता। जबकि मंत्नालय में सुविधाओं के बाद भी पचमढ़ी में बैठक का कारण हो सकता है कि होली मिलन समारोह मना रहे हों। आखिर नेता-मंत्रियों को भी इंजॉय करने का अधिकार है। पर ये खर्च जनता के पैसे की बजाए खुद के जेब से होता तो अच्छा संदेश जाता।

 प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, पेपर लीक होने से युवा निराश

 शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पर एफआईआर होने पर विधायक रामबाई ने कहा कि सत्य कहने वालों पर अक्सर ऐसा ही होता है, लेकिन सत्य की ही जीत होती है। सरकार को पेपर लीक करने वाले की जांच करनी चाहिए थी। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती से लेकर शिक्षक भर्ती तक की प्रक्रि या पर सवाल उठ रहे हैं और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।

 शराब बंदी अभियान का समर्थन, अपनी मुहिम चलाऊंगी

 भाजपा नेता उमा भारती के शराबबंदी अभियान का समर्थन करते हुए रामबाई ने कहा कि सरकारी कलारी चले, इसका कोई विरोध नहीं, लेकिन गांव-गांव में जो शराब बिक रही है, वह बंद होना चाहिए। 2 सौ रुपए की मजदूरी करने वाला शाम को 100 रु पए की शराब पी जाता है। ऐसे में परिवार का कैसे गुजारा चलेगा? मैं भी अपने विधानसभा में गली-गांव में बिक रही शराब बंद कराने के लिए जल्द ही मुहिम शुरू करूंगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.