जबलपुर में लापरवाही से फिर बढ़े कोरोना के नए पॉजिटिव केस
March 06, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घटने से कोरोना मुक्त होने जा रहे शहर में एक बार फिर लापरवाही के कारण नए पॉजिटिव केस बढ़ने लगे हैं। मार्च माह की शुरुआत में जहां आंकड़ा 6 तक पहुंच गया था ,वहीं रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 5102 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं स्वस्थ होने पर 9 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ विभाग ने बताया कि जबलपुर जिले में एक्टिव केसों की संख्या 39 है। प्रशासन ने लोगों से मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर बाहर निकलने की अपील की है।
Tags