Type Here to Get Search Results !

यूक्रेन से सकुशल आई कटनी की सुनीधि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की बात

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत 

जबलपुर। यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्र सुनीधि सिंह की स्वदेश वापसी भावविभोर माहोल में हुई। कटनी में रहने वाली सुनीधि भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से बुधवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंची। लॉबी से बाहर निकलते ही वह माता-पिता से लिपट गई। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, कुंडल राव व मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी ने छात्र का स्वागत किया और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा से उसकी वीडियो कॉल पर बात कराई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विदेश राज्यमंत्री से चर्चा कर सुनीधि को भारत लाने का आग्रह किया था। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंची सुनीधि सिंह ने बताया कि वह एमबीबीएस की थर्ड ईयर की छात्र है और रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद वहां के हालात हर पल खराब होते जा रहे थे। अनेक भारतीय छात्र व छात्रएं अभी भी वहां मुसीबत में है, लेकिन उसे भरोसा है कि सरकार उनकी सकुशल वापस के सफल प्रयास करेगी। सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही सुनीधि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरीं तो दृश्य मार्मिक हो गया। यहां उनके माता-पिता सहित अन्य परिजन भी सुनीधि को सकुशल वापस आता देख भावुक हो गए। डबडबाई आंखों से भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति परिवार ने आभार व्यक्त किया। वीडी शर्मा ने छात्र को शुभकामनाएं दी और बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत के हर बच्चे की चिंता कर रहे हैं।

 जबलपुर के संजय मुजरानी फंसे हैं चरनीव शहर में 

जबलपुर के एक और परिवार की यूक्रेन के चरनीव शहर में फंसे होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि संजय मुजरानी नामक व्यक्ति विगत छह-सात दिनों से यूक्रेन के चरनीव में फंसे हुए हैं जो कि बेलारुस से सटा हुआ शहर है। उनके जबलपुर निवासी जीजाजी संजय घावरी के माध्यम से जानकारी मिली है कि इनके साथ गर्भवती पत्नी और पांच साल की छोटी बच्ची भी है। इसलिए भारत सरकार से तत्काल सहायता की गुहार लगाई जा रही है। संजय घावरी का नम्बर 8966891404 है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.