Type Here to Get Search Results !

मेट्रो बस कंडक्टर ने युवती को प्रेम जाल में फसाकर किया रेप, खुद को बताया कुंआरा

पत्नी ने फोन उठाया तो पता चला दो बच्चों का बाप है 

जबलपुर। मेट्रो बस में कंडक्टरी करने वाले दो बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताते हुए एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसका दैहिक शोषण करता रहा। करीब 5 साल से अधिक समय तक रेप का शिकार रही युवती को जब यह पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने गोहलपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शादी का झांसा, 5 साल तक करता रहा दैहिक शोषण गोहलपुर पुलिस ने बताया कि गुप्ता कॉलोनी रानीताल निवासी विक्की रैकवार 2016 में मेट्रो बस कंडक्टर था इसी दौरान उसकी जान पहचान महाराजपुर अधारताल निवासी अंजू (परिवर्तित नाम) से हुई, तब विक्की ने अंजू से दोस्ती कर ली और 13 अगस्त 2016 को उसे घुमाने के बहाने अपने साथ पीली बिल्ंिडग बधईया मोहल्ला गोहलपुर ले गया। विक्की ने अंजू से कहा कि वह उससे प्यार करता है और जल्दी शादी कर लेगा। ऐसा बोलते हुए उसने जबर्दस्ती अंजू के साथ रेप किया। इसके बाद करीब 5 साल तक वह शादी का झांसा देते हुए अंजू का दैहिक शोषण करता रहा। 

धोखे का खुलासा हुआ तो युवती पहुंची गोहलपुर थाना

 पुलिस ने बताया कि पीड़िता अंजू ने कुछ महीने पहले विक्की को फोन लगाया तो उसका फोन विक्की की पत्नी ने उठाया, अंजू ने पूछा तो उसने बताया कि वह विक्की की पत्नी है। यह सुनकर अंजू के होश उड़ गए और आगे पता करने पर अंजू को यह भी जानकारी मिली कि विक्की के दो बच्चे भी हैं। इसके बाद पीड़िता ने थाना गोहलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रेप और एससीएसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी विक्की की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी विक्की पिछले कुछ महीनों से अंजू को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पहले भी थाने में की गई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद फिर से विक्की ने उसे परेशान करना शुरू किया तो पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.