कटनी (10 मार्च)- ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य व योजनाओं की प्रगति देखने जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत राखी का भ्रमण किया। सीईओ श्री गोमे ने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें निर्माण की गति धीमी होने के साथ जीपीडीपी की मॉनिटरिंग नहीं कर पाने के कारण सीईओ ने नाराजगी व्यक्त की और सुपरवाइजर की वेतनवृद्धि रोकने, सचिव व जीआरएस के वेतन आहरण रोक लगाने के निर्देश दिए। सीईओ श्री गोमे ने उपयंत्री और बीसी पीएमएवाई को आवास की प्रगति के लिए सेंटिं्रग सहित अन्य आवश्यक संसाधन जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड तैयार करने के साथ विभागीय योजनाओं के संबंध में भी जानकारी लेते हुए पात्रों को लाभ दिलाने कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान बहोरीबंद जनपद सीईओ मीना कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Breaking News
Loading...
