कटनी (10 मार्च)- विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर एक प्रकरण में 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह आर्थिक सहायता बरही तहसील अंतर्गत ग्राम झिरिया निवासी शिवनारायण तिवारी को बीमारी के उपचार के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत हुई है इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत सहायता राशि का आवंटन जारी कर दिया गया है। साथ ही स्वीकृत आर्थिक सहायता हितग्राही शिवनारायण के उपचाररत हॉस्पिटल न्यूरो ब्रेन स्पाईन एण्ड क्रिटिकल केयर सेन्टर नागपुर के बैंक खातें में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये हैं।
Breaking News
Loading...
