मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे के अथक प्रयासों से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत बालाघाट जिले के ग्राम धापेवाडा में स्वीकृत 50 बिस्तर के एकीकृत आयुष चिकित्सालय निर्माण के लिए आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा 7 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। धापेवाड़ा में 50 बिस्तरों के इस एकीकृत आयुष चिकित्सालय भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीआईयू) द्वारा कराया जायेगा। ग्राम धापेवाड़ा में आयुष चिकित्सालय बनाने के लिए आवश्यक जमीन पूर्व में ही आबंटित की जा चुकी है। धापेवाड़ा में 50 बिस्तरों के सर्व सुविधा युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय के लिए 07 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने से जिले की जनता में हर्ष व्याप्त है और इसके लिए आयुष मंत्री श्री कावरे के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया है।
Breaking News
Loading...

