Type Here to Get Search Results !

महाविद्यालय में 15 दिवसीय ब्यूटीशियन ट्रेनिंग कोर्स का हुआ समापन



खरगोन 05 मार्च 2022। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में स्वामी 

विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 15 दिवसीय 

स्वरोजगार उन्मुखी ब्यूटीशियन ट्रेनिंग कोर्स का समापन शनिवार 

को किया गया। ब्यूटीशियन भारती भार्गव 

द्वारा छात्राओं को ब्लीचिंग, वैक्सिंग, फेशियल, साड़ी ड्रेपिंग, बेसिक 

पार्टी मेकअप का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राएं विभिन्न 

परिधानों में अलग-अलग हेयरस्टाइल में उपस्थित रही। वहीं 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीडी महाजन ने छत्राओं को उनके 

उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित रूप 

से इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम छात्राओं को स्वरोजगार की ओर 

प्रेरित करेंगे। डॉ. सुनेना चौहान ने छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित 

किए। प्रो. ऐश्वर्या दिलावरे ने संचालन करते हुए बताया कि 

निश्चित रूप से यह ट्रेनिंग प्रोग्राम नारी सशक्तिकरण एवं 

आत्मनिर्भरता की

ओर एक मील का पत्थर साबित होगा। डॉ. स्नेहा पोरवाल एवं प्रो 

प्रणिता गुप्ता द्वारा इस ट्रेनिग प्रोग्राम के लिए महत्वपूर्ण योगदान 

दिया गया। प्रो. गगन पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। इस 

प्रशिक्षण से महाविद्यालय की चालीस से भी अधिक छात्राएं 

लाभान्वित हुई।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.