Type Here to Get Search Results !

7 मार्च से जबलपुर में भी सामान्य टिकट पर 7 ट्रेनों में यात्र की सुविधा को हरी झंडी

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल द्वारा सामान्य टिकट की सुविधा रेलवे यात्रियों को देने का क्र म सोमवार 7 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल जबलपुर द्वारा एक टिकट प्लान बनाया गया है जिसके तहत सभी गाड़ियों में सामान्य टिकट तीन चरणों में प्रारंभ किया जाएगा, इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणज्यि प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि प्रथम चरण में सोमवार 7 मार्च से जबलपुर मंडल की 7 इंटरिसटी यात्नी गाड़ियों में सामान्य टिकट पर यात्ना करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। 

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा, आदेश जारी 

इसके तहत जबलपुर से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 11265, जबलपुर रीवा शटल नंबर 11705, दमोह से भोपाल के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस नंबर 22162, जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 2218 1,जबलपुर से रीवा को चलने वाली इंटरिसटी 22188, विंध्याचल एक्सप्रेस 12722, इटारसी से प्रयागराज छौकी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 11117 यात्नी गाड़ी में अब यात्नी 7 मार्च से सामान्य श्रेणी की टिकट लेकर ट्रेन में यात्ना करने के पात्न होंगे। इसके लिए सभी स्टेशनों पर सामान्य टिकट वितरण हेतु बुकिंग काउंटर भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। विश्वरंजन ने बताया कि रेलवे की इस टिकट वितरण प्रणाली के दूसरे चरण में 16 ट्रेनों में 1 अप्रैल से तथा 24 ट्रेनों में 1 मई से सामान्य श्रेणी (जनरल ) टिकट का वितरण किया जाएगा । जिसके द्वारा वे सामान्य श्रेणी के ही कोच में यात्ना कर सकेगे।

 कोरोना काल में बंद हो गई थी सुविधा

 उल्लेखनीय है कि कोविड के चलते उक्त सभी गाड़ियों में रेल मंत्नालय ने सामान्य श्रेणी के टिकट पर यात्ना करने पर प्रतिबंध लगा दिया था, तथा सिर्फ आरिक्षत टिकट के आधार पर ही यात्रियों को सफर करने की सुविधा प्रदान की गई थी लेकिन हाल ही में इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा संशोधन करने के उपरांत अब सामान्य श्रेणी के यात्रियों को स्टेशन पर सामान्य दर्जे की टिकट भी मिलेगी और यात्नी अपनी सुविधानुसार सामान्य डिब्बे में यात्ना करने के लिए स्वतंत्न होंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.