Type Here to Get Search Results !

कटंगी में टायर फटने से स्कार्पियों बस से टकराई, उड़े परखच्चे, 6 घायल

दमोह से जबलपुर आ रहा मिश्र परिवार हादसे का शिकार 

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में दमोह से जबलपुर आ रही स्कार्पियो टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और जबलपुर से दमोह जा रही बस से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखकर सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था, लेकिन संयोग ये भी रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। कटंगी पुलिस ने बताया कि घायलों को पहले कटंगी अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। कटंगी टीआई शिवमंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे श्रद्धाधाम के पास बस और स्कार्पियो में टक्कर होने की सूचना मिली थी। वे तत्काल घटना स्थल पहुंचे जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो का टायर तेज आवाज के साथ फट गया था जिससे अनियंत्रित होकर स्कार्पियो जबलपुर से दमोह जा रही बस से टकरा गई। स्कार्पियो क्रमांक एमपी 34 सीए 1360 में सवार नरेन्द्र मिश्र उम्र 30 वर्ष , शैलेन्द्र पटेल उम्र 40 वर्ष, कु. खुशी पटेल उम्र 15 वर्ष, तीनों निवासी दमोह एवं सत्यम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी बटियागढ़ तथा बस क्र मांक एमपी 09 एफए 9577 में सवार घायल श्र लक्ष्मी बाई चौधरी उम्र 23 वर्ष, अरूण मिश्र उम्र 50 वर्ष दोनांे निवासी जबेरा को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल कटंगी भेजा गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि परिजनों ने 4 घायलों को निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करा दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.