कोरोना के सिर्फ 4 एक्टिव केस, बच्चों के अभिभावकों की वैक्सीनेशन में रुचि कम
March 25, 2022
0
जबलपुर। लगातार दूसरे दिन कोरोना का एक भी नया पॉजिटिव केस न मिलने से जबलपुर फिलहाल कोरोना फ्री माना गया है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक न कोई नया पॉजिटिव मिला और न ही किसी मरीज को डिस्चार्ज किया गया। वहीं जबलपुर में अब सिर्फ 4 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। बीते दिनों से चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में लक्ष्य से कम बच्चों को ही टीका लगाया गया। बच्चों के अभिभावकों में रुचि कम होने से वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है।
Tags
