Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोराना संक्रमण शून्य, एक्टिव केस अभी 59, चौथी लहर का अंदेशा

जबलपुर। जिले में कोरोना संक्रमण अब शून्य हो गया है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं मिला जबकि 1890 लोगों के सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। वहीं स्वस्थ होने पर 10 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या 59 बची है। वही बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चे के लिये शुरू होने वाला वैक्सीनेेेशन अभियान टाल दिया गया है। अब 23 से टीका लगाया जायेगा।
WHO की चेतावनी
कोरोना का संक्रमण भले ही समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी भी वायरस के नए वैरियंट के कारण चौथी लहर का अंदेशा बना हुआ है। चीन में संक्रमण तेजी से फैलने के कारण वहां के 10 शहरों में लॉक डाउन लगाना पड़ा है, वहीं विश्व स्वास्थ संगठन ने दुनिया को चेताया है कि डेल्टा व ओमिक्रॉन वैरियंट से मिलकर विकसित हो रहा नया वैरियंट चौथी लहर ला सकता है। इधर, जिला प्रशासन ने त्यौहार में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.