Type Here to Get Search Results !

बर्थ-डे पार्टी में डांस पर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला,3 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाफाटक में देर रात घटना, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट 

जबलपुर । लार्डगंज थाना क्षेत्र के गढ़ाफाटक में बर्थडे पार्टी के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। पार्टी में डांस कर रहे एक युवक के विवाद में उसका पक्ष लेने आए लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया और दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गढ़ाफाटक स्थित लाल स्कूल भोलेनाथ मंदिर के पास रत्नेश अग्रवाल की बर्थडे पार्टी थी। वहां रामनगर निवासी अरविंद कुमार पांडे भी निखिल पटेल, हिमांशु साहू, सत्यम सेन के साथ पहुंचा था। पार्टी में सभी डांस कर रहे थे, तभी सचिन उर्फ सच्चू अहिरवार, अपने भाई बिप्पी और दोस्त सौरभ सेन के साथ पहुंचा। इसी दौरान विवाद होने पर अरविंद पर सौरभ सेन, सच्चू अहिरवार व निखिल ने हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। झगड़ा होते ही बर्थडे पार्टी में कोहराम मच गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं सौरभ की शिकायत पर भी मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.