Type Here to Get Search Results !

सौ फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 3 की मौत, 44 घायलों में 5 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ से शहडोल आते वक्त हादसा

 शहडोल । शहडोल जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पथखई घाट पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। 9 व्यक्ति सुरक्षित बच गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर है, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा है। इसके साथ ही अन्य घायलों को जिला अस्पताल शहडोल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोरमदेव ट्रैवल्स की बस छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही थी। बस में 56 यात्री सवार थे। बीती रात करीब साढ़े बारह बजे पतखई घाट में शहडोल की ओर आते समय हादसा हुआ। सब घाट से उतरते वक्त सेकंड टनिर्ंग पर बस अनियंत्रित हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, महिमा कश्यप छत्तीसगढ़, नादिर खान, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश और पारस तेली निवासी छत्तीसगढ़ की मौत हो गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.