खरगोन 07 फरवरी 2022। मसाला बोर्ड और इंडिया के दल दो दिवसीय भ्रमण पर आए
हुए
हैं। सोमवार को दल ने उद्यानिकी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद बेड़िया मंडी
का अवलोकन करने पहुँचे। मसाला बोर्ड के अधिकारियों में श्री आशीष जायसवाल, श्री भरत
अर्जुन और श्री अभिनव जैन ने बेड़िया के व्यापारियों से भी चर्चा की। बेड़िया मंडी के
व्यापारियों में अकलिम और समरथ बिरला से चर्चा करते हुए व्यापारियों की आवश्यकता
और निर्यात करने के लिए आवश्यक सुविधाओं के बारे में जाना। व्यापारियों ने बताया कि
फिलहाल अगर मिर्च के लिए बड़े कोल्ड स्टोरेज बन जाये तो बहुत हद तक सुधार होगा।
दल के अधिकारियों ने जाना कि आप कितने बड़े स्टोरेज और कितनी मिर्च की आवक होती
है। बताया गया कि करीब डेढ़ लाख बोरी मिर्च के लिए कोल्ड स्टोरेज बनना चाहिए।
व्यापारियों ने कहा कि अक्टूबर से जनवरी माह तक यहां 30 से 35 लाख बोरी की आवक
हुई है। प्रत्येक बोरी 35 किलो की होती है। दल के अधिकारियों ने कहा कि एक्सपोर्टर्स के
साथ आप लोगां की बैठक हो तो विदेशों में मिर्च के निर्यात पर कुछ लाभ हो सकता
है ? व्यापारियों ने कहा कि सीधे विदेशों में सप्लाई करने वाले एक्सपोर्टर्स हो तो उन्हें
अवश्य लाभ होगा। अवलोकन के दौरान उद्यानिकी उपसंचालक श्री मोहन मुजाल्दा और
उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री एसएस मंडलोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)
.jpeg)