Type Here to Get Search Results !

आयुष क्योर एप कोरोना के उपचार में मददगार


रायसेन, 07 फरवरी 2022
आयुष विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए जन सामान्य को आयुष स्वास्थ्य सेवा घर पर ही सुलभ कराने के उद्देश्य से यह टेलीमेडिसिन एप लॉन्च किया है। इस “आयुष क्योर“ एप का उपयोग रोगी तथा चिकित्सक दोनों कर सकेंगे। इसके द्वारा रोगी सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।      
“आयुष क्योर“ एक एंड्रॉयड आधारित ऐप है। यह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी पसंद की आयुष चिकित्सा पद्धति (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) के विशेषज्ञ चिकित्सक से अपनी सुविधा अनुसार अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। चुने गए चिकित्सक द्वारा निर्धारित समय अनुसार ही ऐप के माध्यम से वीडियो कॉल कर चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। आयुष चिकित्सा पद्धति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एवं जो रोगी चिकित्सालय में पहुंच पाने में असमर्थ है, उनके लिए यह सुविधा अच्छी साबित होगी।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.