Type Here to Get Search Results !

जबलपुर की शान इशिता को धर्मेद्र ने सौंपा हाथ से लिखा शुभकामना पत्र


कहा-लता जी के सुरों का खजाना आपने जी भर के लूटा है, अब लुटाते रहो
जबलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर अपने नाम की धूम मचा चुकीं शहर की कलाकार इशिता विश्वकर्मा को फिल्म अभिनेता धर्मेद्र ने अपने हाथ से लिखा हुआ एक खत भेंट किया है। इंडियाज गॉट टेलेंट प्रोग्राम में छोटी लता की सिंगिंग स्किल्स से प्रभावित होकर अभिनेता धर्मेद्र ने उन्हें ऐसे ही सुरों का खजाना लुटाते रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में इस वीकेंड धरम जी स्पेशल एपिसोड में लिविंग लीजेंड और बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का स्वागत किया गया। इस दौरान तमाम बेहतरीन परफॉर्मेंस के बीच टॉप 14 कंटेस्टेंट्स में शामिल जबलपुर की इशिता विश्वकर्मा ने अपनी मधुर आवाज में 1966 की क्लासिक फिल्म ‘आए दिन बहार के’ का गाना ‘सुनो सजना’ और 1973 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लोफर’ का मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं गाया। ये दोनों गाने हर दौर की महान गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर ने गाए थे, और इन गानों के जरिए इशिता ने भारतीय संगीत जगत की मां सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित की। इशिता ने न सिर्फ धरम जी को प्रभावित किया, बल्कि निर्णायक मंडल की किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और मनोज मुंतशिर के दिलों को भी जीत लिया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.