Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में मंगलवार को भी घटे पॉजिटिव,कोरोना संक्रमित छात्र दे सकेंगे परीक्षा

जबलपुर। लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घट गया। मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 106 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 398 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव केसों की संख्या शहर में 1968 हो गई है। 17 फरवरी से शुरू हो रहे बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण होने की स्थिति में भी परीक्षा में बैठने मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा सेंटर्स में आइसोलेशन रूम अलग से बनाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग से सुविधा देने कहा गया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.