Type Here to Get Search Results !

स्कूलों में मुस्लिम लड़कियों का हिजाब होगा बैन,यूनिफार्म कोड का हिस्सा नहीं

कर्नाटक में बवाल के बाद एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान

 भोपाल। कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों के हिजाब (बुरखा)पहनने का विवाद मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हिजाब यूनिफॉर्म कोड का हिस्सा नहीं है, यदि कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो प्रतिबंध लगाया जाएगा। मध्यप्रदेश में स्कूल यूनिफॉर्म कोड के अनुसार ही बच्चों को आना होगा। हम स्कूल यूनिफॉर्म कोड को लेकर विचार कर रहे हैं। अगले सेशन से पहले यूनिफॉर्म कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि भारत की मान्यता है, जो लोग जिस परंपरा में निवास करते हैं, वह उसका अपने घरों तक पालन करें। स्कूलों में यूनिफॉर्म कोड लागू किया गया है, उसका पालन करना चाहिए। सभी स्टूडेंट्स में समानता का भाव रहे, अनुशासन रहे और स्कूल की एक अलग पहचान बने। इसके लिए हम यूनिफॉर्म कोड पर हम काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में अगले सत्र से ही यूनिफॉर्म की सारी सूचनाएं पहले से दी जाएंगी। समय पर इसे लागू करेंगे। हम ड्रेस कोड पर चर्चा करेंगे। 

यूनिफार्म पहनें तो ही अच्छा है 

 जो यूनिफॉर्म तय किया गया है, वही पहनकर आएं, तो ही अच्छा होगा। अनुशासन का तभी पालन होगा। हिजाब यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कर्नाटक में उपजे विवाद पर कहा कि यूनिफॉर्म को लेकर जानबूझकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.