संयुक्त कलेक्टर श्री सीताराम प्रधान आज 31 जनवरी को
अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से
निवृत्त हो गये है। उनके सेवा निवृत्त होने पर आज 31 जनवरी
को
कलेक्ट्रेट कार्यालय में भावभीनी बिदाई दी गई। कलेक्टर डॉ गिरीश
कुमार मिश्रा ने श्री प्रधान की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि
शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना गर्व एवं सम्मान की बात
है। उन्होंने श्री प्रधान के स्वस्थ्य, सुखी एवं लेबे जीवन के लिए
शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद
मरकाम,
तहसीलदार श्री रामबाबू देवांगन, अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री
आकांक्षा
चौरसिया एवं कलेक्ट्रेट का स्टाफ मौजूद थे।
जबलपुर जिले के निवासी श्री प्रधान की प्रथम नियुक्ति
सितम्ब्र 1984 में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर मंडला
में
हुई थी। उसके बाद उनके द्वारा शहडोल, शाजापुर, अनुपपुर,
नरसिंहपुर, रीवा, जबलपुर, भोपाल, सिगरौली में अपनी सेवायें दी
गई
एवं बालाघाट में संयुक्त कलेक्टर के पद पर सेवायें देने के बाद
आज 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो गये है।
