Type Here to Get Search Results !

श्री बैरागी डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर स्काउट गाइड एवं श्री बढ़सोलिया जिला अध्यक्ष निर्वाचित


मंदसौर 7 फरवरी 22/ भारत स्काउट गाइड प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल द्वारा मंदसौर भारत स्काउट गाइड जिला संघ के विगत दिनों हुए निर्वाचन को मान्यता देते हुए श्री अंशुल बैरागी सदस्य जिला पंचायत एवं जिला योजना समिति को भारत स्काउट गाइड जिला संघ मंदसौर का डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर स्काउट गाइड नियुक्त किया है, वही जिला अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट श्री दीपक बड़सोलिया को निर्वाचित घोषित किया गया है।

             उक्त जानकारी देते हुए जिला संघ के पदेन जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरएल कारपेंटर ने बताया कि श्री अंशुल बैरागी पूर्व में जिला अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड के पद पर 5 वर्षों तक कार्यरत रहे और अब उन्हें जिला मुख्य आयुक्त के पद पर अभिषिक्त किया है, वही मंदसौर ब्लॉक स्काउट गाइड संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रहे श्री दीपक बड़सोलिया को भारत स्काउट गाइड जिला संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों ही युवा साथियों ने विगत 5 वर्षों में जिला संघ स्काउट गाइड को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश स्तर पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ मंदसौर को की पहचान एक नई पहचान दी है इन दोनों के निर्वाचन पर भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने एवम स्काउटर/गाइडर ने हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई दी है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.