श्योपुर, 07 फरवरी 2022
शासकीय आईटीआई परिसर में 10 फरवरी को कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा पात्र युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।
प्राचार्य आईटीआई श्री पीआर गडरिया ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष के केवल पुरूष उम्मीदवारों का चयन होगा। कंपनी वर्ष 2016 से 2021 की अवीधि के 50 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा दसवीं तथा 60 प्रतिशत अंको के साथ आइटीआई उत्तीर्ण युवाओं का चयन करेगी। कंपनी इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंट टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेस, ऑपरेटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टोर मैकेनिक एंव डीजल मैकेनिक पदों के लिए भर्ती करेगी।

