Type Here to Get Search Results !

भू-माफिया ने हड़पी आदिवासियों की करोड़ों की जमीन, प्रशासन ने वापस दिलाई

एसडीएम जबलपुर पीके सेनगुप्ता के न्याय से खिले पीड़ितों के चेहरे 

जबलपुर। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के नेतृत्व में कमजोर वर्ग के व्यक्तियों खासकर आदिवासियों के हितों की रक्षा करने महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में एसडीएम जबलपुर पी के सेन गुप्ता ने आदिवासियों की लगभग 36 एकड़ ऐसी भूमि जिसे सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा आदिवासियों के साथ मिलकर छल-कपट पूर्वक अपने नाम से पंजीकृत बैनामा करा लिया गया था उसे शून्य घोषित कर पूर्व स्थिति में बहाल कर वापस दिलाया। बरगी क्षेत्र में आदिवासी इंदिरा बाई गोंड पति रामदयाल गौड़ निवासी सिलवा रामनगर सहित परसादी गोंड पिता स्वर्गीय दयालगोंड, मदनलाल पिता भद्दीलाल गोंड, डुमारीलाल पिता गिरानी लाल गौड़, पन्नूलाल पिता गिरानी लाल गोंड, विष्णु प्रसाद पिता दयाल सिंह गोंड, रतना बाई पति हजारी लाल गौड़, मांगीलाल गंगाराम गौड़, तितरा डुमारी लाल पिता गिरानीलाल गोंड, भढईलाल पिता गोरेलाल गोंड, रामप्यारी बाई बेवा राफल, मैला राम पिता सुम्मेरा सिंह गोंड, रामलाल पिता बेनी प्रसाद, कला बाई गोंड बेवा पंचम लाल, पन्ना लाल पिता पंचम गोंड, हेतलाल पिता कंचन गोंड की जमीन हड़पी थी। 

इन्होने रजिस्ट्री कराई, फिर राशि नहीं दी

इस भूमि पर ग्राम सिलुआ रमनपुर को अनावेदकगण विष्णु कुशवाह निवासी गोरखपुर, शैलेंद्र कुमार पिता जियालाल निवासी सिलुआ, कमल सिंह बरकड़े पिता विपतलाल बरकड़े निवासी नयागांव, प्रकाश उइके पिता दशरथ उइके निवासी सिलुआ, नरेश गौड़ पिता जगदीश गोंड निवासी तिखारी द्वारा छल कपट कर रजिस्ट्री अपने नाम कराने का आरोप लगा। इसमें आदिवासियों को उनकी भूमि के बदले राशि नहीं दी गई थी।

 फिर ये किया एसडीएम ने कानून का उपयोग

एसडीएम जबलपुर पी के सेनगुप्ता ने जांच करा जिले में स्थित 36.50 एकड़ भूमि का विक्रयपत्र मध्यप्रदेश समाज के कमजोर वर्ग के कृषि भूमि धारकों को उधार देने वालों के भूमि हड़पने संबंधित कुचक्रो से परित्रण अधिनियम 1976 एवं मध्य प्रदेश भू रा सं 1959 (नवीन संशोधित 2018) की धारा 170 (ख) का प्रयोग करते हुए उक्त सभी पंजीकृत बैनामा को शून्य घोषित कर आदिवासियों के नाम फिर से दर्ज कराने का आदेश पारित कर दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.