स्टार्टअप पर कार्यशाला में कलेक्टर के सामने विस्तृत चर्चा
जबलपुर। जबलपुर चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री एवं एम. एस. एम. ई. मंत्रलय इंदौर द्वारा संयुक्त रूप से क्लस्टर निर्माण एवं स्टार्टअप योजना के लिए एक कार्यक्र म का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि कलेक्टर इलैयाराजा टी ने जबलपुर के क्लस्टर विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। जबलपुर में 5 क्लस्टर के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर को एक्सपोर्ट क्लस्टर के रूप में विकिसत करने के लिए प्रयास किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। मिष्ठान क्लस्टर में आ रही समस्त समस्याओं को शीघ्र दूर करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। आई. टी. और इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर को डिफेंस एवं हेल्थ सॉफ्टवेयर के रूप में विकिसत करने का प्रयास किया जाएगा। जबलपुर में हर्बल उद्योगों के विकास की संभावनाओं को देखते हुए एक हर्बल मंडी एवं हर्बल उद्योग क्षेत्न विकिसत करने के लिए प्रयास का आश्वासन जिला कलेक्टर द्वारा दिया गया।
सुझावों पर फिर होगी कारोबारियों के साथ बैठक
जबलपुर चेम्बर के अध्यक्ष प्रेम दुबे द्वारा जबलपुर में क्लस्टर के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार रखे गए। चेयरमेन कमल ग्रोवर द्वारा सरकार से शीघ्र क्लस्टर विकास का आग्रह किया गया। कार्यक्र म में एम. एस. एम. ई. इंदौर के संयुक्त निदेशक डी. सी. साहू ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री गौरव गोयल सहायक निदेशक इंदौर द्वारा क्लस्टर की विस्तार से योजना बताई गई। कलेक्टर इलैयाराजा टी द्वारा सभी क्लस्टर पर विस्तार से बताया गया। उन्होंने शीघ्र ही इस संबंध में बैठक करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जबलपुर चेम्बर के अध्यक्ष प्रेम दुबे, चेयरमेन कमल ग्रोवर, उपाध्यक्ष एफ.एम.पी.सी.सी.आई. सचिव हिमांशु खरे, सचिव पंकज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, नरिन्दर सिंह पांधे, राधेश्याम अग्रवाल, चंद्रेश वीरा, अमरप्रीत छाबड़ा, रजनीश त्रिवेदी, मुकेश अग्रवाल (बंसाला), अजय बख्तावर, बलदीप मैनी, जितेन्द्र पचौरी, सतीश जैन, संतोष गुप्ता, अरु ण पवार, निखिल पहवा, वीरेन्द्र केशरवानी, मुनींद्र मिश्र, दीपक सेठी, दीपक जैन, धनंजय बाजपेई, शशिकांत पांडे आदि उपस्थित थे।