Type Here to Get Search Results !

डिजिटल ट्रांजैक्शन में देश में अव्वल बनी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ऊर्जा श्री तोमर ने दी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई


रायसेन, 03 फरवरी 2022
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर ने दिसंबर 2021 में कुल ट्रांजैक्शन में से 91.13 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजैक्शन के रूप में दर्ज करते हुए देश की सभी विद्युत वितरण कंपनियों में पहला स्थान हासिल किया है। गवर्नमेंट ऑफ गोवा इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट दूसरे तथा मेसर्स टाटा पावर मुंबई तीसरे स्थान पर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को  बधाई दी है।
कंपनी में दर्ज हुए आंकड़ों के अनुसार कुल 24,78,282 ट्रांजैक्शन में से 22,58,460 ट्रांजैक्शन डिजिटल माध्यम से किए गए। कंपनी द्वारा दिसंबर माह में संग्रहित की गई कुल राजस्व राशि 519.11 करोड रुपये में से 390.45 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल माध्यमों से जमा किए गए हैं। म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा बिजली बिलों के भुगतान के लिए विभिन्न पेमेन्ट गेटवे को अधिकृत किया गया है। इसमें क्रेडिट कार्ड, डेविट कार्ड, पेमेन्ट वालेट्स, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई आदि विभिन्न डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित एवं आसानी से भुगतान किया जा सकता है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.