Type Here to Get Search Results !

10वी-12वीं बोर्ड एग्जाम के फार्म 6 फरवरी के बाद भरे तो 10 हजार लेट फीस

परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा विद्यार्थियों को 

 भोपाल। मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए फार्म 6 फरवरी तक भरे जाएंगे। इसके लिए सामान्य शुल्क 900 रु पए तय की गया है। 6 फरवरी के बाद फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों को लेट फीस के रूप में 10 हजार रु पए देने होंगे। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को 6 फरवरी तक अंतिम मौका दिया गया है। इस साल 10वीं-12वीं में करीब 22 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 10वीं के 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए छात्र-छात्रओं को डेढ़ घंटा पहले यानि सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि 10वीं-12वीं के एग्जाम समय पर होंगे। इसमें अभी बदलाव नहीं किया जा रहा है। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर ही होंगी। 1 फरवरी से प्रदेश के सभी स्कूल दोबारा से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ हो गए हैं। क्लास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में चल रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.