होशंगाबाद/04,फरवरी,2022/आत्मनि र्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के लोक अभियोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र में प्रदान किया किया गया । प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र में पदस्थ वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री अतुल पाठक एवं प्रशिक्षक श्री दुर्गेश सोलंकी द्वारा प्रदान किया गया प्रशिक्षण के दौरान एम एस ऑफिस यूनिकोड एवं साइबर सिक्यूरिटी विषयों पर कुल 42 घंटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 13 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रदान किया गया है । प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को एम एस वर्ड, एम एस एक्सेल, पॉवरपॉइंट, यूनिकोड हिंदी टाइपिंग के साथ साथ दैनिक कार्यालीन कार्यों में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया। साइबर सुरक्षा के अंतर्गत इंटनेट के द्वारा होने वाले विभिन्न अपराधों, जालसाज तरीकों से सावधान रहने की महत्ववपूर्ण टिप्स, ऑनलाइन पेमेंट के दौरान रखने वाली सावधानी एवं आई टी एक्ट की जानकारी प्रदान की गयी।
ई-दक्ष केंद्र होशंगाबाद में लोक अभियोजन कार्यालय का कंप्यूटर प्रशिक्षण सम्पन्न
February 04, 2022
0
Tags
