Type Here to Get Search Results !

उचित मूल्‍य दुकाने खोलने हेतु आनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि आज

मंदसौर 12 फरवरी 22/ अनुविभागीय अधिकारी(राजस्‍व) उपखंड गरोठ द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार मंदसौर जिले में जनपद पंचायत गरोठ एवं जनपद पंचायत भानपुरा में कुल 06 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकाने खोली जाना है। जिसके अंतर्गत ग्राम बंजारी(गरोठ), कैलाशपुरा, चौकी, टुंगनी, गोविन्‍दखेड़ा एवं बड़ोदिया उक्‍त पंचायतो मे नवीन शासकीय उचित मूल्‍य की दुकान खोली जाना है। उचित मूल्‍य दुकानो के लिए आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइडrationmitra.nic.in पर 13 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कलेक्‍टर कार्यालय खाद्य विभाग, एन आर एल एम कार्यालय जनपद पंचायत मंदसौर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गरोठ कार्यालय से प्राप्‍त की जा सकती है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.